SHEOHAR* माधोपुर अनंत गांव में प्राण प्रतिष्ठा के साथ रुद्र महायज्ञ की तैयारी शुरू
*5 मई 2025 को निकली जाएगी भव्य कलश शोभा यात्रा*
*रामलीला, शिव झांकी , कथा प्रवचन, झूले तमाशे होंगे आकर्षक
Today SHEOHAR News
शिवहर/ शिवहर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर अनंत ग्राम में सकल मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का ग्राम वासियों के द्वारा आयोजन किया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ को लेकर सकल मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में तैयारी जोरों से चल रही है। समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भगवान शिव तथा माता पार्वती का मंदिर बनकर तैयार है। जिसमें प्राण प्रतिष्ठा करना बाकी था जो अबकी बार अगले महीने में पूरा किया जाएगा।
इस प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है।
वही प्राण प्रतिष्ठा एवं रूद्र महा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा शिव झांकी के साथ 5 मई 2025 दिन सोमवार को निकाली जाएगी। साथ ही शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा 9 मई 2025 दिन शुक्रवार को किया जाएगा। यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारा 11 मई 2025 दिन रविवार को किया जाएगा।
इस महायज्ञ में प्रवचन (कथा), मेला में आए लोगों के मनोरंजन के लिए रामलीला, शिव झांकी ,मीना बाजार, झूला का व्यवस्था किया गया है। वही यज्ञकर्ता के रूप में श्री मंहत रामेश्वर दास जी हैं। जो काशी बनारस के रहने वाले हैं। वही यज्ञाचार्य पंडित श्री मधुरंजन तिवारी है।