सिविल कोर्ट में पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति न्यायायिक पदाधिकारियों ने जताया शोक
Today SHEOHAR News
शिवहर सिविल कोर्ट में गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारें गये पर्यटकों के प्रति सभी न्यायायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। इस दौरान सिविल कोर्ट के सभा कक्ष में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी माननीय न्यायायिक पदाधिकारी सभी सिविल कोर्ट के कर्मचारी ने एक शोक सभा का आयोजन किया गया, इस मौके पर कोर्ट के सभी न्यायायिक पदाधिकारी गण व कर्मचारीगण व अधिवक्ता गण के द्वारा दो मिनट का मौन रख सभी मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। यह शोक सभा का आयोजन सिविल कोर्ट शिवहर के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ।