भाजपा युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के नेतृत्व में पीएम मोदी की मधुबनी रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
भाजपा युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को अहले सुबह पीएम नरेंद्र मोदी टी सभा में शामिल होने के लिए मधुबनी के लिए प्रस्थान किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार सिंह के के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान मधुबनी पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भाग लिया। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि मैं आतंकियों को किसी कीमत पर छोडूंगा नही।मोदी जी ने कहा कि यदि पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उसे मिट्टी में मिला देंगे।
मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खुले मंच से आतंकियों और उनके आकाओं को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस हमले के पीड़ितों के साथ है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।
सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खुले मंच से केंद्रीय मंत्री की ओर इशारा करते हुए साफ-साफ बता दिया कि इनके कारण एनडीए से निकले थे और जब इन्हें समझ में आया तो वापस एनडीए में आ गए।
सीएम नीतीश कुमार ने आखिर कही क्या बात?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रौ में थे। उन्होंने केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार की चर्चा करते हुए कहा- "हम लोग एक ही साथ रहे हैं। बीच में हम गड़बड़ कर दिये... हमारे पार्टिया वाला... (ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए) यहीं तो बैठे हुए हैं। इन्हीं से पूछिए। वह तो बाद में इन्हीं (ललन सिंह) को लगा कि वह गड़बड़ है, इसलिए उसको (लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल) छोड़ दीजिए। अब हम लोग कभी उसके साथ नहीं जा सकते हैं। सब गड़बड़ किया है। उनके खिलाफ ही हम लोग लड़े थे पहली बार 2005 में। इतना बढ़िया से लड़े थे! यह तो अध्यक्ष (ललन सिंह, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) थे हमारे पार्टी के।
रैली में भाग लेने वालों में भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू और जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह साथ में मीडिया प्रभारी संजय तिवारी भी शामिल थे।