SHEOHAR : पांच पैक्स अध्यक्षों की मतगणना संपन्न
बीडीओ ने विजेता और उपविजेता के नामों की कर दिया है घोषणा
Today SHEOHAR News
SHEOHAR ; जिले के प्रखंड के पैक्स चुनाव के मतगणना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद इन सभी पैक्स के अध्यक्ष पद के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।
**चुनाव परिणाम निम्नवत हैं:**
**माधोपुर अनंत पैक्स: जगन्नाथ साह ने श्री दिवाकर सिंह को पराजित किया।
*सरसौला खुर्द पैक्स: हरिचरण महतो ने राजकुमार को हराया।
मथुरापुर कहतरवा पैक्स: संजय साह ने संजीव कुमार को शिकस्त दी।
*चमनपुर पैक्स: संजय कुमार ने श्रीमती रूपकली देवी को पराजित किया।
*हरनाही पैक्स:** श्री दिवाकर कुमार ने श्री धर्मवीर कुमार को हराया।
चुनाव प्रक्रिया के अंत में प्रखंड विकास अधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है।
इस अवसर पर बीडीओ ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण मतदान व मतगणना के लिए प्रशासनिक टीम, पुलिस बल तथा स्थानीय नागरिकों की सराहना की।