SHEOHAR:भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन दोपहर के बाद शिवहर में झमाझम बारिश हो रही है। स्थिति ऐसी हो गई कि दिन में ही अँधेरा छ गया। आसमान में बिजली कड़क रही है और हवा के साथ तेज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने शिवहर में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात होने की संभावना जतायी है।
हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान फिलहाल ऐसा ही रहेगा।
बारिश से गेहूं की तैयार फसलें की बरबादी देखकर किसान परेशान
गरीब दर्शन/ शिवहर
शिवहर; बुधवार के अहले सुबह आयी आंधी तुफान से खेतों में लगी गेंहू की फसलें की गति देखकर किसान परेशान थे हीं थें, गुरुवार को फिर आयी बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। फतहपुर के किसान विनोद सिंह कहना है गेंहू की कटाई शुरू हो गई थी, फसलें तैयार थे, बारिश ने तैयार फसलें को खेतों में लगी बारिश की पानी ने गेंहू के दाने को भिंगो दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर गेहूं की फसलें बर्बाद हो गया है। रहीं सही कसर गुरुवार को हुई बारिश से समाप्त हो गया है। तैयार फसलें की कटाई करने में भी परेशानी बढ़ गई है। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गई है किसानों की सालों की मेहनत को यह बारीस ने किसानों की कमर को तोड दी है। कर्ज के बोझ से दबी किसान आस लगाए बैठे थे गेहूं की बाली तैयार हो गई है अब काट कर उसे बाजार में बेच कर कर्ज चुकता करुंगा पर लेकिन यह छती ने किसानों के अरमानों को चकनाचूर कर दिया है। घरों में शादी विवाह बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब पर इसका प्रभाव पड़ा है।
अब किसान शासन प्रशासन एवं सरकार से गुहार लगा रहे हैं गेंहू की बरबाद हुए फसलें का आंकलन कर किसान को मदद करें, किसानों ने जिला क़ृषि पदाधिकारी से भी फसलें का मुआयना कर उचित मुआवजा सरकार से दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।