SHEOHAR*महिला संवाद में उठी मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग*
Todaysheoharnews
SHEOHAR; ज़िले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम में अलग अलग प्रखंड में अलग अलग ग्राम संगठनों में महिलाओं से आकांक्षाएं ली जा रही हैं। अधिकतर आकांक्षाएं ग्रामीण मुद्दों पर ही आ रही हैं। गांव में बैंक, सड़क, सोलर लाइट, सोखता, नल जल सुदृढ़ीकरण, लाइब्रेरी, विवाह भवन, सामुदायिक भवन, जीविका भवन महिला सुरक्षा आदि प्रमुख है। कुम्हरार पंचायत के चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद में ग्राम संगठन की सचिव किरण देवी ने कहा कि जीविका से जुड़ कर हमलोग को बहुत कुछ मिला है। हमलोगों को अब लोन के लिए साहूकार के पास नहीं जाना पड़ता है। हमलोग लोन ले कर अपनी जरूरत को पूरी करते हैं छोटे मोटे किराना दुकान, गाय पालन, बकरी पालन, खेती किसानी करते हैं। सड़क, स्कूल, शौचालय सब कुछ मिल गया है। हमलोग नहीं पढ़े लेकिन अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमलोग को राशन चार किलो ही मिल पाता है इसको अब प्रति व्यक्ति दस किलो कर देना चाहिए। अन्य दीदियों ने मांग करते हुए कहा कि हमलोग बैठल रहते हैं सभी महिलाओं को रोज़गार मिलना चाहिए। पूछे जाने पर कुछ दीदियों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी किए हैं और करना चाहते हैं। उपस्थित दीदियों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी बहुत कम मिलता है। मज़दूरी बढ़ा कर कम से कम पांच सौ रुपए कर देना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि झरहा चौड़ से ताजपुर चौड़ तक सुरक्षित नहीं है यहां महिलाओं के साथ छेड़ छाड़, चोरी, चिंतै की घटना होती रहती है। यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिस एवं महिला पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए। उपस्थित दीदियों ने गांव में खेल मैदान, बिजली बिल माफ़, पंचायत में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की। मौके पर प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन, प्रबंधक गैर कृषि हसन वासिफ, ज़िला समन्वयक पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, जाहिद हुसैन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुमन कुमार, सामुदायिक समन्वयक सोनी प्रियंका, राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में दीदियां मौजूद थीं।
ज़िले के पांचों प्रखंडमके कुल दस ग्राम संगठनों में ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं महिलाएं की अपेक्षाएं ली गई। साथ ही बाल विवाह एवं महिला हिंसा के विरोध शपथ दिलाई गई।