SHEOHAR .सुल्तानपुर में हल्दी रस्म में छेड़छाड़ के विरोध पर चली गोली, युवक घायल*

Updated on 13-03-2026
SHEOHAR .सुल्तानपुर में हल्दी रस्म में छेड़छाड़ के विरोध पर चली गोली, युवक घायल*

*घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा कीए निरीक्षण*

शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शादी की हल्दी रस्म के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर गांव निवासी रामबली महतो के पुत्र रमेश कुमार, गांव में ही विश्वनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार की शादी से पहले आयोजित हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान खुशियों के बीच रमेश कुमार पर फोम उड़ाने और लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर गांव के ही रमिद्र शाह के पुत्र सर्वेश कुमार और बसंत कुमार ने रमेश कुमार पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल रमेश कुमार को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर तरियानी छपरा थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो-तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शिवहर  पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात हल्दी रस्म के दौरान लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में गोली चली, जिसमें रमेश कुमार नामक युवक घायल हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR ; गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे फंसे*

SHEOHAR ; गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे फंसे*शिवहर जिले के लचका पुल के पास एचपी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया है।…
SHEOHAR ; गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे फंसे*
शिवहर समाचार

SHEOHAR .सुल्तानपुर में हल्दी रस्म में छेड़छाड़ के विरोध पर चली गोली, युवक घायल*

SHEOHAR .सुल्तानपुर में हल्दी रस्म में छेड़छाड़ के विरोध पर चली गोली, युवक घायल**घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा कीए निरीक्षण*शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर…
SHEOHAR .सुल्तानपुर में हल्दी रस्म में छेड़छाड़ के विरोध पर चली गोली, युवक घायल*
शिवहर समाचार

ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?

देश में जहां एक ओर एलपीजी की किल्लत से कई राज्यों में लोग परेशान हैं, वहीं बिहार के गयाजी जिले का एक गांव ऐसा है कि यहां के लोग बेफिक्र…
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
शिवहर समाचार

गैस सिलेंडर की किल्लत से उधोग धंधे पर पड़ेगा असर, युवाओं के रोजगार पर खतरा, नवनीत झा

*गैस सिलेंडर की किल्लत से उधोग धंधे पर पड़ेगा असर, युवाओं के रोजगार पर खतरा, नवनीत झा  में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए…
गैस सिलेंडर की किल्लत से उधोग धंधे पर पड़ेगा असर, युवाओं के रोजगार पर खतरा, नवनीत झा
शिवहर समाचार

डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

SHEOHAR: लूट और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने हरनाही के आम के बगीचे से हथियार के साथ धर दबोचा है ।पुलिस ने कार्रवाई कर…
डकैती की योजना बना रहे  चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
शिवहर समाचार

SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -

SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -शिवहर जिला अंतर्गत डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव स्थित श्यामधारी यमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को रोजगार…
SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -
शिवहर समाचार

SHEOHAR; गैस की कोई किल्लत नहीं. प्रयाप्त मात्रा में गैस सेलेंडर का है भण्डार .डीएम

शिवहर में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है; जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक होने की पुष्टि की है। उपभोक्ता अब बुकिंग के बाद प्राप्त ओटीपी  दिखाकर आसानी से गैस…
SHEOHAR; गैस की कोई किल्लत नहीं. प्रयाप्त मात्रा में गैस सेलेंडर  का है भण्डार .डीएम
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*

SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*शिवहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला शहर के लचका पुल स्थित…
SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*
शिवहर समाचार

पानी टंकी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मुख्य सचिव, बिहार के  निर्देश में जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा शिवहर जिला के पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं वृहस्पतिवार को पंचायतों का भ्रमण कर जन-कल्याणकारी…
पानी टंकी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शिवहर समाचार