शिवहर में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है; जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक होने की पुष्टि की है। उपभोक्ता अब बुकिंग के बाद प्राप्त ओटीपी दिखाकर आसानी से गैस सिलेंडर ले सकते हैं। यह नई व्यवस्था फर्जी डिलीवरी रोकने के लिए सरकार के किया गया है। शिवहर गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हंगामा की सूचना मिलते ही गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में डीएम प्रतिभा रानी ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया शिवहर जिला में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, प्रयाप्त मात्रा में गैस सिलेंडर का एजेंसियों में भण्डार है। ओटीपी दिखाये और गैस सिलेंडर ले जाये। डीएम ने बताया ओटीपी दिखाने के बाद गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं होने पर इसकी शिकायत प्रशासन को करें। उस एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने बताया सभी गैस एजेंसी के मालिक से हमारी बातें हुईं हैं उन्होंने बताया है कि गैस का प्रयाप्त भण्डार है, गलत अफवाह फैलाई जा रही है। सभी एजेंसियों के प्रयाप्त मात्रा में गैस सिलेंडर का भण्डार है। डीएम ने गैस एजेंसियों के साथ जिला प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
, उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा उस ओटीपी नंबर को डिलिवरी मैन को दिखाये गैस सिलेंडर मिल जाएंगे। कोई दिक्कत हो तो प्रशासन को शिकायत करें। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें; गैस की किल्लत नहीं है। बुकिंग करते समय अपना चालू मोबाइल नंबर ही इस्तेमाल करें।यदि घर का मुख्य सदस्य उपलब्ध न हो, तो ओटीपी बताकर कोई भी अन्य सदस्य सिलेंडर ले सकता है। यदि कोई समस्या हो, तो अपनी गैस एजेंसी या जिला प्रशासन से संपर्क करें।