सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में अभी एक रेडियोलॉजिस्ट नहीं है । ये बाते किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सह जिला बीस सूत्री कमिटी सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने कही ।उन्होंने बताया कि सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में कई एक महीनों से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है ।जिससे दूर दराज से आए हुए मरीज को डाक्टर साहेब के द्वारा लिखे जाने के बाबजूद बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट जाना पड़ता है ।श्री बसन्त कुमार सिंह ने कहा कि इससे महिलाओं को तो काफी परेशानी होती है ।फिर उन्होंने कहा कि जिस दिन ज्ञानोलॉजिस्ट के डाक्टर रहती है उस दिन गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड तो हो जाता है ।फिर भी अन्य मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।जबकि सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में उच्च कोटि का दो दो मशीन उपलब्ध है।श्री बसन्त कुमार सिंह ने जिलाधिकारी और सिविल सर्जन तथा विधायक से सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना कराने की मांग की है ।