डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*
शिवहर: तरियानी प्रखंड के वृंदावन पंचायत भवन परिसर में ज़िला पदाधिकारी शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका सिलाई केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर प्रदान करेगा। अब दीदियाँ गांव में रहकर सिलाई का कार्य कर सकेंगी और अपने परिवार के जीविकोपार्जन में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकेंगी।
उन्होंने कहा कि इस सिलाई केंद्र के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक तैयार किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और बच्चों को समय पर पोशाक उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान ज़िला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री अभिनव प्रिय, ओसीडी श्री संदीप कुमार, प्रबंधक आईबीसीबी श्री गुलाम कौसर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री सुमन कुमार, युवा पेशेवर नैन्शी, डीपीओ मनरेगा , डीपीओ आईसीडीएस, सीडीपीओ तरियानी सहित सिलाई केंद्र से जुड़ी दीदियाँ एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित थे।