निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

Updated on 10-03-2026
बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच राज्य सरकार में मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने साफ तौर से कहा है कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा चले जाएंगे लेकिन नेता वही रहेंगे. मंत्रियों के विभागों का फैसला भी नीतीश कुमार ही लेंगे.

राज्य सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी से जब पूछा गया कि क्या निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे? इस पर उन्होंने साफ तौर से कहा, ''अब ये तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही फैसला लेंगे. सिर्फ निशांत ही नहीं बल्कि जेडीयू से किस विभाग का कौन मंत्री बनेगा, ये सारे फैसले नीतीश कुमार ही लेंगे. सबसे बड़ी बात ये है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री भले ही न रहें, नेता वही रहेंगे.''

निशांत कुमार की बिहार यात्रा पर क्या बोले विजय चौधरी?

निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ''निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर तो निकलेंगे ही. अब पार्टी में उनकी सर्वस्वीकारिता है. सब लोग उनको मानते हैं. सब लोगों की इच्छा और अनुरोध के बाद ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है. यह भी स्वाभाविक है कि वो हर जिले के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे, विधायकों से मिलेंगे. ये तो अब चरणबद्ध तरीके से होगा.''

नीतीश कुमार अपने संकल्प के लिए जाने जाते- विजय चौधरी

जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री तो अपने संकल्प के लिए ही जाने जाते हैं. बिहार को विकसित प्रदेश की श्रेणी में पहुंचाने के लिए उन्होंने समृद्धि यात्रा की शुरुआत की थी. संयोग से 12 जिलों में यात्रा हुई थी और कुछ जिले बचे हुए थे. उन्होंने फिर से बचे हुए जिलों में समृद्धि यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है. उनका जो संकल्प होता है उसको वो पूरा करके ही दम लेते हैं.''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*शिवहर: तरियानी प्रखंड के हरनाही पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर ग्राम में *जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की उपस्थिति में सुंदरपुर…
SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*
शिवहर समाचार

डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*

डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*शिवहर: तरियानी प्रखंड के वृंदावन पंचायत भवन परिसर में ज़िला पदाधिकारी शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा…
डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*

SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी सुनवाई, आपसी…
SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम ने सुनी कैदियों की समस्याएं*

SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम  ने सुनी कैदियों की समस्याएं*जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी ने शिवहर मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’ लगाकर बंदियों की समस्यायें सुनी। इस…
SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम  ने सुनी कैदियों की समस्याएं*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय

SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था  सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय नगर परिषद शिवहर की सामान्य बैठक मंगलवार को सभापति राजन नन्दन सिंह की…
SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था  सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय
शिवहर समाचार

भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*

*भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*दुनिया भर में जारी बाल विवाह की समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए भारत के प्रख्यात बाल…
भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*
शिवहर समाचार

निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच राज्य सरकार में मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर अपनी बात…
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
शिवहर समाचार

डीएम ने मतस्य पालन परियोजना के प्रगति का लिया जायजा

*जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान…
डीएम ने मतस्य पालन परियोजना के प्रगति का लिया जायजा
शिवहर समाचार

तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त

*तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त SHEOHAR.पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा…
तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त
शिवहर समाचार