डीएम ने मतस्य पालन परियोजना के प्रगति का लिया जायजा

Updated on 09-03-2026
*जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने तकनीक आधारित मछली पालन, बीज उत्पादन और नए तालाबों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।*

​1. *बायोफ्लॉक तकनीक से उन्नत मत्स्य पालन (सलेमपुर, तरियानी*):
जिला पदाधिकारी ने तरियानी प्रखंड के सलेमपुर में लाभार्थी किशन कुमार के साइट का निरीक्षण किया। यहाँ बायोफ्लॉक पौंड विधि से मत्स्य पालन किया जा रहा है।
​तकनीक: यहाँ पौंड लाइनर, ब्लोअर के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई और एयरेटर का उपयोग कर हाई डेंसिटी (उच्च घनत्व) कल्चर किया जा रहा है।
​उत्पादन: वर्तमान में यहाँ 20,000 कैटफिश और 5,000 आईएमसी (IMC) मछलियों का पालन फ्लॉक विधि से सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
​2. *हैचरी जीर्णोद्धार एवं बीज उत्पादन* (3.5 एकड़):
डीएम द्वारा 3.5 एकड़ में विस्तृत हैचरी जीर्णोद्धार योजना का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीज उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी ली गई, जिसमें:
​ब्रूडर मछलियों को इंजेक्शन के माध्यम से अंडा उत्पादन (Spawning) कराना।
​अंडों को 72 घंटे तक हैचिंग प्रक्रिया में रखना।
​हचलिंग को 7 दिन प्री-नर्सरी और 15 दिन नर्सरी में रखने के उपरांत कल्चर पौंड में स्थानांतरित करना शामिल है।

​3. *नए तालाबों का निर्माण* (2.5 एकड़):
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थी श्रीमती रीना देवी के 2.5 एकड़ में नवनिर्मित तालाब का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने नए तालाबों के माध्यम से जिले में मछली उत्पादन की क्षमता बढ़ाने पर संतोष व्यक्त किया।
​4. *बायोफ्लॉक टैंक यूनिट*(7 टैंक):
लाभार्थी श्री मुकेश कुमार के यहाँ स्थापित 7 बायोफ्लॉक टैंकों का निरीक्षण किया गया।
​प्रत्येक टैंक में 1,500 कैटफिश का संचयन कर 120 दिनों का कल्चर चक्र चलाया जा रहा है।
​इसमें बाहरी ऑक्सीजन ब्लोअर और फ्लॉक तकनीक का प्रभावी उपयोग पाया गया।
*​निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि कम लागत और कम जगह में अधिक उत्पादन प्राप्त कर उनकी आय में वृद्धि हो सके*।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*शिवहर: तरियानी प्रखंड के हरनाही पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर ग्राम में *जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की उपस्थिति में सुंदरपुर…
SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*
शिवहर समाचार

डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*

डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*शिवहर: तरियानी प्रखंड के वृंदावन पंचायत भवन परिसर में ज़िला पदाधिकारी शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा…
डीएम ने किया जीविका सिलाई केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरित किए पोशाक*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*

SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी सुनवाई, आपसी…
SHEOHAR; 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवहर में 998 पक्षकारों को भेजा गया नोटिस*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम ने सुनी कैदियों की समस्याएं*

SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम  ने सुनी कैदियों की समस्याएं*जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी ने शिवहर मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’ लगाकर बंदियों की समस्यायें सुनी। इस…
SHEOHAR ; मंडल कारा में ‘बंदी दरबार’, लगाकर डीएम  ने सुनी कैदियों की समस्याएं*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय

SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था  सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय नगर परिषद शिवहर की सामान्य बैठक मंगलवार को सभापति राजन नन्दन सिंह की…
SHEOHAR*नगर परिषद की बैठक में शहर में हाईमास्ट लाइट और नल-जल व्यवस्था  सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय
शिवहर समाचार

भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*

*भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*दुनिया भर में जारी बाल विवाह की समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए भारत के प्रख्यात बाल…
भारत से उठी मांग, बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र*
शिवहर समाचार

निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच राज्य सरकार में मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर अपनी बात…
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
शिवहर समाचार

डीएम ने मतस्य पालन परियोजना के प्रगति का लिया जायजा

*जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान…
डीएम ने मतस्य पालन परियोजना के प्रगति का लिया जायजा
शिवहर समाचार

तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त

*तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त SHEOHAR.पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा…
तरियानी पुलिस ने, 222 लीटर सोफिया नेपाली शराब के साथ बोलेरो किया जप्त
शिवहर समाचार