मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश में जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा शिवहर जिला के पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं वृहस्पतिवार को पंचायतों का भ्रमण कर जन-कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करने हेतु पंचायत आवंटित किया गया है।
जिला पदाधिकारी के उक्त आदेश के आलोक मे बुधवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शिवहर जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में हर घर नल का जल योजना, विधालय एवं आगामी गर्मी के मद्येनजर चापाकलों आदि का निरीक्षण किया गया।