SHEOHAR ; गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे फंसे*
शिवहर जिले के लचका पुल के पास एचपी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे वे परेशान हैं। जाम के कारण एंबुलेंस और स्कूली बच्चों की गाड़ी फंसी हुई है। जाम की सूचना मिलने पर शिवहर और पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल और आदित्य कुमार और शिवहर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
इस बीच, स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की समस्या लंबे समय से चल रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की समस्या का समाधान किया जाए। एजेंसी की ओर से बताया गया ट्रक खराब हो गया था जिस कारण आने लेट होने पर उपभोक्ता ने हंगामा करने शुरू कर दिया गया। बताया गया था गैस सिलेंडर दो से तीन बजे तक आ जाएगी। जब तीन बजे गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं आयी तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
बीडीओ मोहम्मद राहिल ने उपभोक्ता को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है गैस की कमी नहीं है ।