*गैस सिलेंडर की किल्लत से उधोग धंधे पर पड़ेगा असर, युवाओं के रोजगार पर खतरा, नवनीत झा
में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि यह संकट होटल और उद्योगों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इस संकट से करोड़ों लोग देश के बेरोजगार हो जाएंगे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि शादी का सीजन है । शादी के समय गैस सिलेंडर से भोजन बनाया जाता है। गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से हजारों शादियों में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शादी वाले घरों को औने-पौने दाम में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। हमारे देश में जितनी खपत है उसका 60% इंपोर्ट होता है और उस 60% का 90% स्टेट ऑफ होर्मुज से आता है।अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भारत के लिए बंद हो गया है। इसलिए लगभग 50-55% एलजी की सप्लाई कम हो गई है।
श्री झा ने कहा है कि सरकार होटल की सप्लाई बंद कर दी है ।उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर अत्यंत जरूरी है इससे होटल ,रेस्टोरेंट, शादी विवाह सहित छोटे-मोटे काम धंधा करने वालों को परेशानी हो गई है।
युवा राजद नेता नवनीत झा ने बताया है कि तुरंत इस पर हस्तक्षेप की जानी चाहिए। नहीं तो देश में देशव्यापी आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा सकता है। सरकार ने घरेलू उपयोग की प्राथमिकता दी है लेकिन कमर्शियल सप्लाई की भी प्राथमिकता देनी चाहिए।