SHEOHAR; राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बड़ा अभियान, 2026 में हो परिसीमन सुधार; रेखा गुप्ता,
परिसीमन सुधार होने के बाद बिहार में लोकसभा सभा की 20 और विधानसभा की 80 सीटें बढ़ जाएगी ; ठाकुर धर्मेंद्र सिंह
SHEOHAR: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सोमवार को शिवहर एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दक्षिण भारत के दवाब में आकर केंद्र सरकार परिसीमन नहीं करा रही है, लेकिन उत्तर भारत के लोग इसका बार बार मांग करते आ रहे हैं, फिर भी सरकार दक्षिण भारत के दवाब में इसे ठंढे बस्ते में ही रखें हुए हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा इस बार हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 2026 में परिसीमन कराने के लिए अभियान चलाया गया है। जिस अभियान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे देश में कराने के लिए सरकार पर दवाब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
रेखा गुप्ता ने बताया उत्तर भारत के लोग परिसीमन कराने के लिए तैयार है, क्योंकि उनको नुकसान हो रहा है। 2026 में परिसीमन हो जाता है तो बिहार में लोकसभा की बीस और विधानसभा की अस्सी सीटें बढ़ जाएगी,
रेखा गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे बिहार में प्रेसवार्ता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेसवार्ता के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की गई है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत के लोग जो बता रहे हैं, कि हमारी जनसंख्या नहीं बढ़ी है, हम परिसीमन नहीं चाहते हैं , जिसके वजह से सरकार परिसीमन नहीं कराती है। लेकिन परिसीमन प्रत्येक दस साल पर होना चाहिए,
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उतर भारत में बड़ी संख्या में जनसंख्या में वृद्धि हो रहा है, परिसीमन कराने की मांग उतर भारत के लोग और जनप्रतिनिधि लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन दक्षिण भारत के नेताओं के दवाब में नहीं हो रहा है।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने इस बार आह्वान किया कि कि 2026 में परिसीमन हो, अगर दक्षिण भारत के लोग विरोध करते हैं , वहीं उतर भारत में कोई विरोध नहीं है, सरकार को परिसीमन कराने के लिए हमारी पार्टी सरकार पर लगातार दवाब बढ़ायेगी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा उतर भारत के लोगों को परिसीमन कराने के लिए सरकार पर दवाब बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा इसकी शुरुआत आज बिहार से किया गया है। मौके राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल मौजूद रहे।