SHEOHAR:पीएम की जन सभा में लोगों को शामिल होने के लिए डॉ नूतन माला सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान*
Today SHEOHAR News
*शिवहर*/ 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मधुबनी जिले के विन्देश्वर स्थान में होने वाली विराट जनसभा में शिवहर जिले से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शिवहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने पिपराही प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में हरपुर में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर विशेश्वर स्थान में होने वाली जनसभा में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र देते हुए चलने कि आग्रह किया।
डॉ नूतन ने कहा है कि आप सभी सभास्थल पर पहुंच कर अपने कर्मयोगी प्रधान सेवक द्वारा जनहित में लागू किए गए विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं के विषय जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।
जनसंपर्क में जिला भाजपा प्रवक्ता अशोक यादव अलबेला, मंडल उपाध्यक्ष विजय राय, गजाधर बैठा, भोला सहनी, देवेन्द्र पटेल , संजीव कुमार मुखिया प्रतिनिधि, विजय राय , बूथ अध्यक्ष की सक्रिय भागीदारी रही ।