SHEOHAR; छपरा के मुखिया अर्पना सिंह प्रति संग थामा जनसुराज पार्टी का दामन
शिवहर की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जब छपरा के मुखिया मुखिया अर्पणा सिंह और उनके पति नितेश सिंह महराज ने जनसुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। मुखिया अर्पणा सिंह नितेश सिंह महराज बेलसंड विधानसभा से भावी प्रत्याशी लगातार जनसपंर्क अभियान जारी रखें हुए हैं, अर्पणा सिंह और नितेश सिंह महराज की जनसुराज पार्टी में शामिल होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। दोनों नेताओं ने पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर से मुलाकात कर जनसुराज पार्टी में शामिल होने की घोषणा किया है।