SHEOHAR : बड़े ही शिद्बादत है मनाया गया बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती
Today SHEOHAR News
शिवहर/ महात्मा गांधी नगर भवन में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती शिद्दत से मनाया गया। जयंती समारोह का संचालन पूर्व बसपा के जिला अध्यक्ष रामाकांत राम ने किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह , डा, राम बहादुर प्रसाद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राम नाथ राम सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद थे। जिला परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा बाबा साहेब एक महान राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने संविधान बना कर देश को एक बड़ी शक्ति प्रदान किए थे, जिसके कारण आज देश दुनिया में भारतीय संविधान की चर्चा होती है। डा राम बहादुर प्रसाद गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को महान एतिहास कार के साथ साथ दलितों को समाज के मुख्य धारा में लाने का उनका संकल्प साकार हो रहा है।
इस मौके कुछ वक्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी भी जताई, कहा दलितों के आरक्षण के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।
समारोह में खास कर शिक्षा पर जोर दिया गया। अधिवक्ता राम गोविंद राम, राम सेवक राम पूर्व प्रमुख गणेश राम ने डा अम्बेडकर साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
कहां वे एक महान शिक्षाविद थे जिनके दार्शनिक और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला गया।
भीमराव रामजी अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 और निधन 6 दिसंबर 1956 हुआ था। डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री बने ,भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
दलित युवाओं ने शिवहर शहर में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ नारेबाजी करते हुए झांकी भी निकाली गई।