SHEOHAR ;भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई
Today SHEOHAR News
SHEOHAR ;भारतीय जनता पार्टी जिला शिवहर द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर ताजपुर ग्राम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, माल्यार्पण किया गया और संध्या के समय दीपोत्सव का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री धर्मेंद्र पाण्डेय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, न्याय और संविधान निर्माण के माध्यम से एक नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।
भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह, रामकृपाल शर्मा , ज़िला महामंत्री विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू जी ने यह संदेश दिया कि बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा जब समाज में हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिलेगा और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सभी सहभागी बनेंगे।
मौके पर जिला मंत्री मुकेश राठौर, विकास पासवान,विधि प्रकोष्ठ संयोजक शशि सुमन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला प्रवक्ता भूषण दुबे, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, सुजीत सिंह पम्मू, नगर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ साह, मंडल महामंत्री महंत मनोज गिरी, उत्तम पटेल, नितेश गिरी, ऋषभ कुमार, आदित्य कुमार, मंडल मंत्री रीना देवी, कार्यालय मंत्री रत्नेश सोनी, ताजपुर शक्ति केन्द्र प्रमुख राजकिशोर राय, बूथ अध्यक्ष भैरव पंडित, अशोक कुमार गुप्ता इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित हुए।