SHEOHAR; नयागांव मध्य विद्यालय में मशाल -2025 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Today SHEOHAR News
SHEOHAR/ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा मशाल- 2025 के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. हर स्कूल में यह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है।विभाग की ओर से सभी प्रध्यानाध्यापक को मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु दिशानिर्देश भी जारी कर दिया गया है।
इसके तहत शिवहर जिला के डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव मध्य विद्यालय में मशाल 2025 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में अंडर- 14 व 16 बालक-बालिका के लिए 60 से 600 मीटर दौड़, 100 से 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट बाॅल थ्रो, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल का आयोजन किया गया।
इस संबंध में नयागांव मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक विजय नारायण ठाकुर ने बताया कि मशाल-2025 खेल का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को स्थापित और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजना है, यह खेल मशाल बिहार के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सोच है.
इसके स्तर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे प्रखंड स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे, प्रखंड स्तर पर चयनित होने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।