SHEOHAR*नव विवाहित युवती हत्याकांड मामले में पति रोहित कुमार गिरफ्तार*
SHEOHAR ;जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा गांव में महज दो दिन पहले लड़की की हत्या कर शव को छिपाने की घटना सामने आई थी। जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थी। वही लड़की के परिजनों ने कटिहार जिले के आजमनगर थाने में प्राथमिक दर्ज कराया था। वही हत्या के मुख्य आरोपी मृतका नव विवाहित लड़की के पति रोहित कुमार को तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद एवं अवर निरीक्षक महावीर कुमार की विशेष छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
रोहित ने अपनी प्रेमिका के साथ हरियाणा में शादी की थी, शादी के बाद घर शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा गांव लाकर हत्या के पश्चात शव को गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद किया, जिससे पुलिस की तत्परता और समर्पण का पता चलता है।
तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और अवर निरीक्षक महावीर कुमार की अगुवाई में चल रही छापेमारी अभियान के बाद, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। और उसे कटिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि पुलिस ऐसे मामलों में गंभीरता से काम कर रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।