SHEOHAR ; जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, की अध्यक्षता में भीषण गर्मी, लू एवं अग्निकांड से बचाव / राहत तथा बाढ़ पूर्व तैयारी-2025 से संबंधित बैठक आहूत की गई है।
बैठक में सिविल सर्जन, शिवहर को चलत चिकित्सालय दल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया जो कि विभिन्न स्थलों पर भ्रमण कर मरीजों का ईलाज करेंगें। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, शिवहर को नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत पेयजल की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। जिला अंतर्गत पेचजल से संबंधित संकटग्रस्त क्षेत्रो में टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करने,सार्वजनिक स्थानों पर चापाकल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर को सभी स्कूलों की चापाकल को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। साथ हि सभी स्कूलों में ORS पैकेट रखने का भी निदेश दिया गया।
बाढ़ पूर्व तैयारी-2025 हेतु सभी अंचलाधिकारी, शिवहर को नाव मालिकों के साथ एकरारनामा, आश्रय स्थल का चुनाव आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, शिवहर को बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु निविदा का कार्य पूर्ण कराने का आदेश दिया गया। साथ ही जिला में प्लास्टिक की अधियाचना करने एवं मोटरबोट का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि बाढ़ प्रवाभित क्षेत्रों में ससमय बचाव सर्व सहायता किया जा सके।
बैठक में उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।