SHEOHAR*ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर शिवहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा*
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुद्धिजीवियों , समाजसेवीयो एवं प्रबुद्ध जनों के द्वारा शिवहर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लोग स्वेच्छा से इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर ऑपरेशन सिंदूर पर हर्ष व्यक्त कर रहे हैं तथा भारत मां के जो वीर सपूत शहीद हुए हैं। उनको श्रद्धांजलि देते हुए भारत मां की जयकार लगा रहे हैं। यह देश प्रेम की झलक है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा देश के सरहदों की सुरक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है ,जिसकी खुशी में आज जिला मुख्यालय शिवहर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा प्रसाद उत्सव पैलेस से शुरू होकर जीरोमाइल चौक पर पहुंची जहां भारत माता की जय के नारे के साथ यह तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार पांडे, राजेश कुमार राजू ,भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह, जयप्रकाश गुप्ता ,राजीव कुमार पांडे ,जिला मंत्री प्रदीप कुमार सोनू ,मंत्री मुकेश कुमार राठौर ,मुकेश कुमार चौधरी ,शिव लला सिंह, मनोज कुमार ,अनिल कुमार ,डॉ राम बहादुर गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रिया रंजन कुमार ,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन प्रेम शंकर सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नंदन गुप्ता, ,बजरंगी सिंह,भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, निलेश गिरी आदित्य कुमार ,ऋषभ कुमार ,अविनाश कुमार मंडल अध्यक्ष , पिपराही मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे ,पवन कुमार नितेश कुमार सिंह, विकास यादव ,निलेश कुमार, श्री राम पासवान ,महंत मनोज गिरी, भैरव पंडित ,आनंद मोहन भोला ठाकुर कौशल किशोर कौशिक चितरंजन कुमार वीरेंद्र यादव छोटन वर्मा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक अवधेश कुमार मंडल महामंत्री मुकेश कुमार सिंह अमरेश दुबे विश्व हिंदू परिषद के अशोक उपाध्याय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता भरत भूषण दुबे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी शाह खुश नंदन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में देशभक्त मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के प्रभारी आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम पटेल सह प्रभारी निखिल सिंह तिरंगा यात्रा सफलता पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ने भारतीय जनता पार्टी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।