SHEOHAR*दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: शिवहर में विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार*
शिवहर/श्यामपुर भटहॉ: जिले में 13 मार्च 2026 को श्यामपुर भटहॉ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में दहेज को लेकर मनीषा कुमारी की उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदय शिवहर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर, और श्यामपुर भटहॉ थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतिका के चाचा रमेश कुमार, पिता जिलदार सिंह के फर्दबयान के आधार पर श्यामपुर भटहॉ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को श्यामपुर भटहॉ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि दहेज के कारण बेटी की हत्या करना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए हैं। स्थानीय लोगों ने दहेज के खिलाफ आवाज उठाई है और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।