यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे स्थित पेड़ पर महिला देवी सरकार (32) का शव फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे उनकी चार साल की मासूम बेटी सावंती और देवर सरल (28) का शव पड़ा थाइस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पति ने पूछताछ में बताया है उसका छोटा भाई सरल सरकार अविवाहित था। वह उसके साथ रहना चाहती थी, इसके लिए आए दिन घर में झगड़ा करती थी। कई बार वह उसके पास रहने के लिए भी चली गई। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पत्नी लगातार उस पर शादी के लिए दवाव बना रही थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।