आगामी ईद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के मद्देनज़र जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदया, शिवहर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर के संयुक्त नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने एवं आमजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।