SHEOHAR*खैरवा दर्प में चैत्र नवरात्र पर होने वाले चंडी महायज्ञ कों लेकर निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभायात्रा*
SHEOHAR .खैरवा दर्प नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 22 में कल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र और चंडी महायज्ञ का भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कन्या और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने मां मनोकामना की जयकार की और भक्ति गीतों पर झूमते हुए मंदिर तक पहुंचे।
आचार्य दीपक कुमार मिश्रा बिट्टू जी और पंडित अजय कुमार तिवारी जी ने बताया कि कल महायज्ञ का कलश स्थापना किया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान मां मनोकामना की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और लोगों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रार्थना की जाएगी।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक विरासत का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
आचार्य दीपक कुमार मिश्रा बिट्टू जी ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कल से वृंदावन धाम से आई हुई कथा वाचिका सुश्री शिवानी शरण मिश्रा जी के द्वारा राम कथा भी श्रवण कराई जाएगी. इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 18 मार्च से शुरू होकर और 28 मार्च तक चलेगा।
इस अवसर पर आयोजन मां मनोकामना पूजा समिति के सदस्यों ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें और मां मनोकामना की कृपा प्राप्त करें।