SHEOHAR*आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10 बच्चे नवोदय स्कूल के लिए चयनित*
शिवहर जिला मुख्यालय स्थित शिवहर पिपराही मुख्य मार्ग ( लचका पुल) पास अवस्थित आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10 बच्चों ने नवोदय स्कूल के लिए चयनित कर जिला का नाम रोशन कर इतिहास रचने का काम किया है।इस दौरान स्कूल के संचालक रत्नेश कुमार ने बताया कि शिवहर, सीतामढ़ी पूर्वी चंपारण जिले के मिलाकर कुल 10 बच्चे चयनित हुए हैं। वही बताया कि शिवहर जिले के गढ़वा निवासी नागेंद्र ठाकुर की पुत्री शिवानी कुमारी,रतनपुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र अनमोल कुमार, बिशुनपुर निवासी विजय कुमार के पुत्र हेमराज कुमार , फूलकहां निवासी जाहिंद्र साह के पुत्र तेजनारायण साह, फुलकहां निवासी जितेंद्र कुमार के पुत्र अमित कुमार, सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा निवासी कैलाश राम के पुत्री सुष्मिता कुमारी, मोतिहारी जिले के बिशनपुर निवासी कौशल किशोर के पुत्र प्रवीण कुमार व अन्य को चयनित किया गया।वही विद्यालय परिवार भी सफलता पर गर्व कर रहे हैं साथ ही स्कूल के संचालक रत्नेश कुमार एवं सहयोगी शिक्षक, पीके मिश्रा, अलीजैद रेजा, फमीदा खातून अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कि। वही इस सफलता को लेकर संबंधित अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है। विद्यालय परिवार भी अपनी सफलता पर गर्व कर रहा है साथ ही स्कूल के संचालक रत्नेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं साथ ही कहा कि चयनित छात्र/ छात्राओं काफी तेज और जिज्ञासु थे। मेहनत का फल सदैव मीठा होता है स्कूल ने सिर्फ मार्गदर्शन स्कूल दिया मेहनत तो हमारे छात्र /छात्राओं ने किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे।