*बिहार दिवस की तैयारी: शिवहर के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा*
शिवहर में बिहार दिवस 2026 के लिए स्थानीय कलाकारों का चयन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई। एडीएम श्री मेधावी और अन्य अधिकारियों ने इसका दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच का संचालन शिक्षक अनिल सिंह ने किया।
बिहार दिवस के पूर्व स्थानीय कलाकारों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों का पूर्वमूल्यांकन/चयन प्रतियोगिता किया गया। गौरतलब हो कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार के अलग होकर एक नए राज्य के रूप में गठन की याद दिलाता है।
यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और विकास का जश्न मनाने का दिन है। इस दिन सरकारी और निजी स्तर पर भव्य कार्यक्रम, सांस्कृतिक उत्सव और परेड आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम श्री मेधावी ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना सभी कलाकारों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति और इतिहास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा स्थानीय कलाकार भी शामिल थे। सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया।