Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई 2025 से 26 मई 2025 की शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इसमें 35% महिला, 4% दिव्यांग एवं 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती / नतीनी के लिए आरक्षित है।
वर्ग | पदों की संख्या |
---|
सामान्य | 979 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 245 |
अनुसूचित जाति | 1243 |
अनुसूचित जनजाति | 55 |
अति पिछड़ा वर्ग | 1170 |
पिछड़ा वर्ग | 640 |
महिला पिछड़ा वर्ग | 168 |
कुल पद | 4500 |