शिवहर (तरियानी): आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:30 बजे तरियानी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बिहार विभूति बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक श्री राम प्रवेश सिंह उर्फ राम बाबू सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह को न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी महापुरुषों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के तरियानी प्रखंड अध्यक्ष श्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने की। उन्होंने बाबू कुंवर सिंह को महान देशभक्त बताते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर शिवहर जिला जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह महान विभूतियों में से एक हैं और वे हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं।
कार्यक्रम में श्री देवेंद्र राय (नरवरा), डॉ. शत्रुघ्न राय (बासरपुर), एम.डी. जिलानी अंसारी (छतौनी), श्री गौतम कुमार (छतौनी), श्री अज़ीज़ अंसारी (छतौनी), श्री आदित्य प्रताप सिंह (छतौनी), श्री गंगाराम सिंह (औरा) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए किया गया।