SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

Updated on 21-04-2026
SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई, जिसका शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह एक पोखर के पास बिजली के तार में लिपटा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरौता निवासी लालबाबू दास की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी जो कुछ मंदबुद्धि थी बता दे की बीते तीन दिनों से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण विजय शाह के पोखर की ओर गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला औरा बिजली की  तार टूटकर उसके पैर में लिपटा हुआ देख हड़कंप मच गया। पहचान करने पर शव खुशबू कुमारी का निकला।

ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही खुशबू पोखर के पास गई थी, जहां जर्जर और नीचे झुके बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार और पोल की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया,और उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद असली कारण का पता लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

 थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, तरियानी बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार ने फिलहाल करंट से मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाइन कई दिनों से बंद थी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और झुके हुए पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, शिवहर द्वारा मंडल  कारा  में  आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग  के मूल्यांकन के…
SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख रुपया वसूला जुर्माना*

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना* शिवहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शुभांक…
SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना*
शिवहर समाचार

मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.

*मोतिहारी। भैसुर जेल नहीं जाये इसके लिए भाभो चढ़गयी  टेलीफोन के टावर पर. भसुर को  कोर्ट से वापस बुलाने पर अड़ी भाभो को देखकर  पुलिस भी भौंचक रह गई। पुलिस…
मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शिवहर के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में…
SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।
शिवहर समाचार

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक…
SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।
शिवहर समाचार

SHEOHAR; जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से की हत्या

SHEOHAR .13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या, श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज, गांव में पसरा मातम*SHEOHAR .श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में सोमवार देर…
SHEOHAR; जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से की हत्या
शिवहर समाचार

SHEOHAR. चारों पैक्स अध्यक्ष के परिणाम घोषित..केशव .अजय..भोला. नीतु बने पैक्स अध्यक्ष

*पैक्स अध्यक्ष;जहांगीरपुर से केशव कुमार सिंह , परसौनी बैज से अजय कुमार यादव ,धनकौल से भोला प्रसाद सहनी , श्यामपुर पंचायत से नीतू सिंह पैक्स अध्यक्ष पद पर  निर्वाचित घोषित…
SHEOHAR. चारों पैक्स अध्यक्ष  के परिणाम घोषित..केशव .अजय..भोला. नीतु बने पैक्स अध्यक्ष
शिवहर समाचार

*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*

*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*शिवहर।  सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर प्रक्षेत्र अन्तर्गत सड़क जाम…
*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश-

SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर  एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश- शिवहर। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा शिवहर अनुमंडल अन्तर्गत गैस एजेंसियों में वाणिज्यिक गैस की उपलब्ध के संबंध…
SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर  एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश-
शिवहर समाचार