SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, शिवहर द्वारा मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग के मूल्यांकन के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण संपन्न हुआ है।
आज मण्डल कारा अधीक्षक, शिवहर राकेश कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण एवं मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा 35 बंदियों को डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण का दिया गया ताकि वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके।
वही RSETI के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यहां विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण दिया जाता है रोजगार स्थापित करने हेतु तरह-तरह के प्रशिक्षण आर सेटी में निशुल्क दिया जाता है।
इस मौके पर LDM , शिवहर , रवि शंकर प्रसाद ,आरसेटी निदेशक पवन कुमार, आरसेटी संकाय निकेत कुमार एवं FLC मनोज प्रसाद मौजूद थे।