*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*
शिवहर। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर प्रक्षेत्र अन्तर्गत सड़क जाम की समस्या के निवारण हेतु ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा के परिचालन के लिए रूट निर्धारण, रूट वाईज मार्किंग एवं कलर कोडिंग आदि विषयों पर बैठक की गई।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिवहर, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, शिवहर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिवहर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, शिवहर उपस्थित थे।