7000 करोड़ के कारोबारी साम्राज्‍य की उत्‍तराधिकारी जो दे रही हैं मुकेश अंबानी और रतन टाटा को टक्‍कर

Updated on 08-03-2024
नई दिल्‍ली: बात नवंबर 2022 की है। कारोबारी जगत में अचानक हलचल बढ़ गई थी। अटकलें लगने लगीं कि टाटा समूह बिसलेरी इंटरनेशनल को खरीदने वाला है। पहला कारण था इसके संस्‍थापक रमेश चौहान की ढलती उम्र। दूसरा, इकलौती बेटी जयंती चौहान का कंपनी संभालने में इच्छुक नहीं होना। हालांकि, समय बलवान था। टाटा के साथ बिसलेरी का सौदा नहीं हो पाया। इस बीच जयंती का मन भी बदल गया। उन्‍होंने पिता की उत्‍तराधिकारी बनकर इस कंपनी के नेतृत्व का फैसला किया। आज जयंती बेवरेज सेगमेंट में मुकेश अंबानी और रतन टाटा को टक्‍कर देती हैं।

बिसलेरी इंटरनेशनल की चीफ हैं जयंती

जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल की प्रमुख हैं। पिछले साल उन्‍होंने नए कार्बोनेटेड बेवरेज शुरू करने का ऐलान किया था। ये तीन नए सब-ब्रांड रेव, पॉप और स्पाइसी जीरा हैं। तीनों कोला, ऑरेंज और जीरा कैटेगरी को पूरा करते हैं। इनके जरिये बिसलेरी की प्रोडक्‍ट रेंज में विस्तार किया गया है। इसमें पहले से ही बिसलेरी लिमोनाटा ब्रांड के तहत कार्बोनेटेड बेवरेज शामिल है। बिसलेरी ने इन नए प्रोडक्‍टों को प्रमोट करने के लिए अलग-अलग डिजिटल और सोशल मीडिया मार्केटिंग कैपेंन भी शुरू किए हैं।

न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई में पली-बढ़ीं

जयंती चौहान न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्केंडाइजिंग (एफआईडीएम) से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उनके पास इस्टिटुटो मारांगोनी मिलानो से फैशन स्टाइलिंग में डिग्री है। उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन फोटोग्राफी और स्टाइलिंग में पढ़ाई पूरी की है।

सॉफ्ट ड्रिंक सेक्‍टर में मुकेश अंबानी को टक्‍कर

सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में बिसलेरी के विस्तार से पहले अरबपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस की कैम्पा कोला ब्रांड के तहत अपना खुद का सॉफ्ट ड्रिंक लॉन्च करने की योजना थी। इसमें प्योर ड्रिंक्स ग्रुप का अधिग्रहण शामिल था। बिसलेरी की एंट्री से सॉफ्ट ड्र‍िंक इंडस्‍ट्री में रिलायंस को चुनौती मिलेगी।

रतन टाटा से भी कॉम्पिटिशन

बिसलेरी के साथ सौदा रद्द होने के बाद टाटा समूह ने टाटा कॉपर+ और हिमालयन जैसे अपने मिनरल वाटर ब्रांडों में भारी निवेश करने का फैसला किया। नतीजतन, 7000 करोड़ रुपये के व्यापारिक साम्राज्य की एकमात्र उत्तराधिकारी जयंती चौहान मुकेश अंबानी की रिलायंस और रतन टाटा की अगुवाई वाले टाटा समूह के तहत आने वाली कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यवसायिक खबर

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यवसायिक खबर

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यवसायिक खबर

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यवसायिक खबर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट
व्यवसायिक खबर

कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?

नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?
व्यवसायिक खबर

अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई

नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई
व्यवसायिक खबर

सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका

त्योहारी सीजन में OPPO India ने एक शानदार ऑफर पेश किया है जो कि ‘Pay 0, Worry 0, Win ₹10 Lakh’ है यानी आपको ना कुछ खर्च करना है, ना…
सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका
व्यवसायिक खबर

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…
रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
व्यवसायिक खबर