SHEOHAR:नरेश टिकैत जैसे देशद्रोही का भाजपा करेगी पुतला दहन; बसंत कुमार सिंह
Today SHEOHAR News
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नरेश टिकैत जैसे देशद्रोही को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार सिंह ने कहा कि नरेश टिकैत जैसे लोगों को भारत में रहने का कोई हक नहीं है।उन्होंने जो देश विरोधी बयान दिया है वह बिल्कुल अशोभनीय है ।लगता है जैसे नरेश टिकैत मुगलों के वंशज है।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को भारत सरकार फांसी दे नहीं तो नरेश टिकैत को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।भारत का खाकर पाकिस्तान का जयकारा लगाने वालों के इस देश रहने के लिए कोई जगह नहीं।शिवहर भाजपा इनका पुतला दहन करेगी ।