SHEOHAR ;मूंग के बीज का वितरण शुरू।किसान इसका उठावें लाभ, कृषि पदाधिकारी
शिवहर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राम बाबू साह ने बताया है कि सरकारी मुंग के बीज आ गया है , किसानों को अनुदान पर मूंग का बीज दिया जा रहा है। मूंग की खेती करने वाले किसानों से अनुरोध है प्रखंड कृषि कार्यालय शिवहर से मूंग का बीज प्राप्त करें। मूंग का प्रयाप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला बीस सूत्री कमिटी सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने जिले के किसानों से अपील की है जरूरतमंद किसान ऑन लाइन करके मूंग का बीज प्राप्त करें ।उन्होंने कहा कि 78 रुपए प्रति किलो बीज किसानों को दिया जाएगा।जिन किसानों का खेत तैयार है वे जल्द से जल्द अनुदानित मूंग के बीज ऑन लाइन आवेदन करके अपने खेत में बुआई करें ।