SHEOHAR*जवाहर नवोदय विद्यालय का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत सफल , प्रतिभा आनंद बनीं टॉपर*
*शिवहर* जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर के लिए आज गौरव का दिन रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा-10 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
*टॉपर्स की सूची*
इस वर्ष की परीक्षा में कुमारी प्रतिभा आनंद ने 94% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। द्वितीय स्थान पर आर्यन राज 91.6% अंकों के साथ रहे। वहीं तृतीय स्थान पर सौम्या स्नेही एवं भूमिका कुमारी ने संयुक्त रूप से 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
*प्राचार्य ने दी बधाई*
विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हुआ है। मैं सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि ये आगे भी इसी प्रकार विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।"
सीबीएसई प्रभारी श्री अखिलेश कुमार, पीजीटी बायोलॉजी ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई दी एवं उनके सुनहरे भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।