SHEOHAR: डीएम ने प्रस्तावित "सम्राट अशोक भवन" के स्थल का किया निरीक्षण**
Today SHEOHAR News
SHEOHAR/जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने शनिवार को प्रस्तावित *"सम्राट अशोक भवन"* के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। यह भवन **नगर विकास एवं आवास विभाग** द्वारा **BRC रोड स्थित सरकारी गोदाम के समीप 13,200 वर्ग फीट** क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह **बहुउद्देशीय भवन** होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा तथा इससे शहर एवं जिलावासियों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण के संबंध में सभी आवश्यक अग्रेत्तर कारवाई करने का निर्देश दिया ।
**सम्राट अशोक भवन का उद्देश्य:** - जिले में सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को बढ़ावा देना। - नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करना।
ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना।
जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि इस भवन के निर्माण से शिवहर के विकास को नया आयाम मिलेगा तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस निरीक्षण के दौरान *प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शिवहर, सर्किल अधिकारी (CO) शिवहर, नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी** उपस्थित रहे।