SHEOHAR : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई शिवहर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी की पुण्यतिथि शहर के प्रसिद्ध प्रसाद उत्सव पैलेस में तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाई गई ! जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें देश का एवं बिहार का सच्चा सपूत बताया, वही प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बिहार के विकास मे उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता !
उनके पुण्यतिथि में सम्मिलित होने वाले निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिनमें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह धर्मेंद्र कुमार पांडे राजेश कुमार राजू जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह राजीव कुमार पांडे भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता पिपराही मंडल पंकज कुमार पांडे शिवहर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार शाह तरियानी उतरी मंडल प्रभारी अनिल कुमार तरियानी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार यादव नीरज कुमार विक्रम कुमार सिंह आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम पटेल रामस्वार्थ शाह कार्यालय प्रमुख रत्नेश सोनी मिथुन कुमार साहनी सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण शाह मुखिया भिखारी राय जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।