कैसे मिलेगी इकॉनमी को पावर दो साल में बिजली विवाद के केवल 49 मामले सुलझे एक साल में 70% बढ़ गए

Updated on 06-02-2024
नई दिल्ली: अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी (APTEL) में लंबित मामलों की संख्या में पिछले एक साल में 70 फीसदी तेजी आई है। ट्रिब्यूनल में बैकलॉग मामले की संख्या 1,516 पहुंच गई है। लेकिन ट्रिब्यूनल पिछले दो साल में केवल 49 मामलों का ही निपटारा कर पाया है। ट्रिब्यूनल में अरबों रुपये के क्लेम अधर में लटके हैं और पावर सेक्टर रिफॉर्म्स को लेकर निवेशकों का भरोसा बुरी तरह डिगा हुआ है। जानकारों का कहना है कि इनमें से कुछ मामले 2013 से ही पेंडिंग पड़े हैं जबकि कई मामलों को 180 दिन से ज्यादा समय हो गया है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के मुताबिक अपील का निपटारा 180 दिन के भीतर हो जाना चाहिए।

इन विवादों के कारण पूरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई चेन में स्टेकहोल्डर्स प्रभावित हुए हैं। APTEL का गठन विवादों का तेजी से निपटारा करने के लिए किया गया था ताकि निवेशकों में भरोसा कायम किया जा सके। इस ट्रिब्यूनल के तहत दो कोर्ट है। 30 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोर्ट-1 में 930 लॉन्ग मैटर्स और 161 शॉर्ट मैटर्स लंबित हैं। इसी तरह कोर्ट-2 में 586 लॉन्ग मैटर्स और 57 शॉर्ट मैटर्स लंबित हैं। नवंबर 2022 तक कुल 888 मामले पेंडिंग हैं। हर कोर्ट में कम से कम दो सदस्य होने जरूरी हैं। इसमें से एक लीगल और दूसरा टैक्निकल बैकग्राउंट का होना चाहिए।

क्यों है बैकलॉग

ट्रिब्यूनल के कोर्ट-1 में जस्टिस रमेश रंगनाथ चेयरपर्सन और सीमा गुप्ता टेक्निकल मेंबर हैं। कोर्ट-2 में संदेश कुमार शर्मा टेक्निकल मेंबर और विरेंदर भट्ट जूडिशियल मेंबर हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रिब्यूनल में कई तरह की खामियां हैं और वर्क अलॉकेशन की प्रक्रिया भी काफी जटिल है। साथ ही ट्रिब्यूनल में मंजूर कुल पदों भी कई साल तक पूरे नहीं भरे गए। इस सभी कारणों से ट्रिब्यूनल में बैकलॉग की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सितंबर, 2023 में जाकर ट्रिब्यूनल के सभी चार पदों को भरा जा सका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यवसायिक खबर

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यवसायिक खबर

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यवसायिक खबर

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यवसायिक खबर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट
व्यवसायिक खबर

कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?

नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?
व्यवसायिक खबर

अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई

नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई
व्यवसायिक खबर

सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका

त्योहारी सीजन में OPPO India ने एक शानदार ऑफर पेश किया है जो कि ‘Pay 0, Worry 0, Win ₹10 Lakh’ है यानी आपको ना कुछ खर्च करना है, ना…
सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका
व्यवसायिक खबर

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…
रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
व्यवसायिक खबर