यूको-बैंक से जुड़े स्कैम में 67 ठिकानों पर CBI छापा:मोबाइल, हार्ड डिस्क किए सीज

Updated on 08-03-2024

CBI ने यूको बैंक से जुड़े 820 करोड़ रुपए के IMPS स्कैम केस में बुधवार को राजस्थान और महाराष्ट्र में छापेमारी की। ये छापेमारी इन दोनों राज्यों के सात शहरों में 67 स्थानों पर की गई है। इन शहरों में जोधपुर, जयपुर, जालोर, नागौर, बाड़मेर और पुणे शामिल है।

रेड के दौरान जांच एजेंसी ने 130 डॉक्यूमेंट्स, 40 मोबाइल, 2 हार्ड डिस्क और एक इंटरनेट डोंगल सीज किए हैं। केंद्रीय एजेंसी यूको बैंक में पिछले साल 10 नवंबर से 13 नवंबर के बीच हुए 8,53,049 IMPS (तत्काल भुगतान प्रणाली) ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।

एजेंसी इन सभी चीजों की फॉरेंसिक जांच कराएगी। CBI ने इस दौरान मौके पर तीस संदिग्धों की भी जांच की। सीबीआई अधिकारियों ने 330 पुलिस कर्मियों की मदद से ये तलाशी ली। तलाशी के लिए कर्मियों को 40 टीमों में विभाजित किया गया था। इस मामले में दिसंबर 2023 में भी CBI ने कोलकाता और मैंगलोर में 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

41,000 से ज्यादा अकाउंट में गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर हुए
CBI प्रवक्ता ने कहा- सात प्राइवेट बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों के IMPS इनवर्ड ट्रांजैक्शन्स को यूको बैंक के 41,000 से ज्यादा खाताधारकों के अकाउंट में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। इस कारण ओरिजनेटिंग बैंक से कटे बिना 820 करोड़ रुपए यूको बैंक के खातों में जमा हो गए। इस मामले में यूको बैंक की ओर से नवंबर 2023 में शिकायत दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र में तलाशी उन लोगों पर केंद्रित है जिन्होंने पैसे रिसीव किए और बैंक को वापस करने के बजाय इसे विड्रॉ कर लिया। CBI ने बताया कि अलग-अलग ट्रांजैक्शन चैनल के माध्यम इन अकाउंट होल्डर्स ने पैसे निकाले।

2 करोड़ का घोटाला 850 करोड़ पहुंचा
पहले बैंक ने 1.53 करोड़ रुपए की गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। बैंक ने तब स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE को सूचना दी थी कि बैंक में तकनीकी खामी के चलते यह गड़बड़ी हुई थी। 16 नवंबर को NSE और BSE को लिखे लेटर में बैंक ने बताया था कि अकाउंट ब्लॉक कर 820 करोड़ में से 649 करोड़ रुपए रिकवर कर लिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यवसायिक खबर

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यवसायिक खबर

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यवसायिक खबर

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यवसायिक खबर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट
व्यवसायिक खबर

कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?

नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?
व्यवसायिक खबर

अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई

नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई
व्यवसायिक खबर

सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका

त्योहारी सीजन में OPPO India ने एक शानदार ऑफर पेश किया है जो कि ‘Pay 0, Worry 0, Win ₹10 Lakh’ है यानी आपको ना कुछ खर्च करना है, ना…
सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका
व्यवसायिक खबर

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…
रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
व्यवसायिक खबर