*उच्च विद्यालय सलेमपुर में करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को भविष्य निर्माण के दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव*
तरियानी प्रखंड के उच्च विद्यालय सलेमपुर के सभाकक्ष में बिहार शिक्षा परियोजना, शिवहर के तत्वावधान में किशोर-किशोरियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक अशोक कुमार ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पढ़ाई करने और अपने कौशल का विकास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के साथ विशेष गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना की गई।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीनबंधु राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नवीन कुमार, मो. मुमताज, खुशबू कुमारी, उमाशंकर सिंह, अरविंद कुमार, राकेश रजक, किरण कुमारी, ज्योति कुमारी तथा अतिकुल्लाह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।