*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Updated on 06-03-2026
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार, एसडीम अविनाश कुणाल ,नोडल अफसर (PMBJP) कुमार पाठक एवं केंद्र संचालको के द्वारा जन औषधि दिवस के अवसर पर जागरूकता करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर शहर में जागरूकता रैली निकाली गईं।

विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि भारत सरकार के द्वारा संचालित जन औषधि दिवस हर साल 7 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत जेनेरिक दवाओं के उपयोग और उनके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जनऔषधि बिहार के नोडल अफसर कुमार पाठक ने बताया है कि 1-7 मार्च तक 'जन औषधि सप्ताह' के रूप में मनाया जाता है, जिसमें "दाम कम - दवाई उत्तम" थीम के साथ 50-80% तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर गरीबों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य खर्च को कम करना है।

सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार एवं एसडीम अविनाश कुणाल ने बताया है कि जन औषधि केंद्रों पर 2110 से अधिक दवाइयाँ और 315 से अधिक सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं, जो ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 80% तक सस्ती हैं।

शिवहर जन औषधि केंद्र के विक्रेता ड्रगिस्ट अभिषेक कुमार ने बताया है कि 1 से 7 मार्च तक पदयात्रा, स्वास्थ्य शिविर, और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं, जिसमें 'जन औषधि मित्र' और स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं। भारत सरकार का लक्ष्य देश भर में 25,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोलना है, जो 15,000 से अधिक पहले ही सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि शिवहर जिले में आठ जन औषधि केंद्र है तथा सीतामढ़ी में 24 कुल 32 दुकानदारों के द्वारा शिवहर में लोगों को जागरूकता करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली है।

शिवहर सिनेमा हॉल के पास जन औषधि केंद्र के विक्रेता राजेश कुमार उर्फ राजू ने बताया है कि  ये जेनेरिक दवाएं गुणवत्ता और प्रभावशीलता में महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर ही होती हैं। जन औषधि दिवस का उद्देश्य सिर्फ सस्ती दवाएं पहुंचाना ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए आम जनता के बीच जेनेरिक दवाओं के प्रति विश्वास पैदा करना भी है।

जागरूकता रैली में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, ,जयप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार राजू, राजीव पाण्डेय, संजय तिवारी, नन्द किशोर चौधरी,पंकज पाण्डेय, नीतीश गिरी, आदित्य कुमार, रिशव कुमार, रत्नेश् सोनी, छोटू गुप्ता, मनोज कुमार सोनी,केंद्र संचालक हिमांशु शेखर ,अभिषेक उपाध्याय , बच्चा सिंह , सोनू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*

*“मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”**शिवहर के बसहिया राम गांव की महिलाओं की नम आँखों से अपील_*शिवहर जिले के मथुरापुर-कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की…
मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*
शिवहर समाचार

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर**शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर…
*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
शिवहर समाचार

नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*

*नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान**शिवहर*  वैशाली निवासी तथा सिवान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहने वाले मनीष कुमार को शिवहर का कार्यपालक…
नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*
शिवहर समाचार

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार,…
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिवहर समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*

*बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा…
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली  बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*भगवान शिव की सुन्दर नगरी कहे जाने वाले शिवहर…
SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*

SHEOHAR; सांसद और विधायक शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*-रंगो का त्यौहार होली पर्व पर शिवहर में सांसद एवं विधायक के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम…
SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार**घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत…
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को…
SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*
शिवहर समाचार