SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

Updated on 03-03-2026
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

*घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*

शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा धर्मपुर गांव में सोमवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनोद राय (पिता–किशोरी राय) उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 7 बजे विनोद राय को गांव के ही कुछ बदमाश स्कूल के पीछे स्थित बगीचे के बगल के गेहूं के खेत में ले गए, जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। शव पर गर्दन पूरी तरह कटी हुई थी तथा शरीर पर 5–6 जगह चाकू के गहरे जख्म पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से शव बरामद किया। घटनास्थल से चप्पल और शर्ट भी बरामद की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवहर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे 10 वर्ष पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब दस साल पहले आरोपी के पिता की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी। आरोपी का आरोप था कि यह घटना दुर्घटना नहीं बल्कि विनोद राय द्वारा जानबूझकर करंट लगाकर की गई थी। इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*

*“मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”**शिवहर के बसहिया राम गांव की महिलाओं की नम आँखों से अपील_*शिवहर जिले के मथुरापुर-कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की…
मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*
शिवहर समाचार

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर**शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर…
*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
शिवहर समाचार

नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*

*नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान**शिवहर*  वैशाली निवासी तथा सिवान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहने वाले मनीष कुमार को शिवहर का कार्यपालक…
नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*
शिवहर समाचार

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार,…
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिवहर समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*

*बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा…
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली  बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*भगवान शिव की सुन्दर नगरी कहे जाने वाले शिवहर…
SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*

SHEOHAR; सांसद और विधायक शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*-रंगो का त्यौहार होली पर्व पर शिवहर में सांसद एवं विधायक के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम…
SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार**घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत…
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को…
SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*
शिवहर समाचार