*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दे दिया है कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बचेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दिए जाने की चर्चा तेज है. हाल के दिनों में सिवान और भागलपुर में हुए एनकाउंटर ने इस सख्ती को और स्पष्ट कर दिया है.
अधिवेशन भवन में आयोजित मैराथन बैठक में राज्यभर के डीएम, एसपी, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम किया जाए और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने पुलिसिंग को टेक्नोलॉजी से जोड़ने, एआई के उपयोग और आम जनता का भरोसा बढ़ाने पर भी जोर दिया.