SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*

Updated on 30-04-2026
SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी* 

 बिहार में राजस्वकर्मियों की 9 मार्च से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है. बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने 9 मार्च 2026 से चली आ रही अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश यानी हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यह फैसला आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अब सभी राजस्व कर्मी 4 मई 2026 से अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे.संयुक्त मोर्चा के महासचिव रजनीश कांत में बताया कि राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए यह कदम उठाया गया है. सरकार राजस्व सेवा संवर्ग को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जल्द ही सकारात्मक और ठोस पहल करेगी. इसके साथ ही 5 मार्च 2026 को सौंपे गए 11 सूत्री मांग पत्र पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है.

"संयुक्त मोर्चा ने अपनी प्रमुख मांगों में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद को पूर्ण रूप से प्रशासनिक और कार्यात्मक नियंत्रण के तहत राजस्व विभाग में लाने की बात दोहराई है. इसके अलावा सेवा संवर्ग के अंतर्गत अधिसूचित सभी पदों पर बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों की विधिवत नियुक्ति सुनिश्चित करने या उन्हें प्रभार देने की मांग भी उठाई गई है. हमारा मानना है कि इन कदमों से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगी."-  *रजनीश कांत, महासचिव,संयुक्त मोर्चा*
संयुक्त मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार राज्य सेवा के हितों की रक्षा करते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करेगी. इससे न सिर्फ प्रशासनिक ढांचा बेहतर होगा बल्कि आम जनता को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. वह सरकार के साथ संवाद और सहयोग के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहते है.
हालांकि, संयुक्त मोर्चा ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा, यानी दो महीने के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन दोबारा लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से सामूहिक अवकाश यानी हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा.
"राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली पर हमें पूरा भरोसा है. विश्वास है कि सरकार राजस्व सेवा से जुड़े सभी न्यायोचित और तार्किक मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेगी."-  *जितेंद्र पांडेय, महामंत्री, संयुक्त मोर्चा*
यह निर्णय राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ विभाग के सचिव जय कुमार सिंह की हुई वार्ता के बाद लिया गया है. सरकार को दो माह का समय दिया गया है कि 11 सूत्री मांग को माना जाए, अन्यथा फिर से लोकतांत्रिक तरीके से हड़ताल पर राजस्व कर्मी चले जाएंगे. फिलहाल हड़ताल टलने से प्रशासनिक कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है और आम लोगों को राहत मिलेगी.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई यानी आज से बड़ा इजाफा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज से 19 किलो के…
कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम
शिवहर समाचार

एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने शिवहर डीएम को किया सम्मानित

एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने  शिवहर डीएम को किया सम्मानित पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, शिवहर…
एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने  शिवहर डीएम को किया सम्मानित
शिवहर समाचार

पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई  को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।दिल्ली (जंतर-मंतर): दिल्ली में बिहारी मजदूर पांडव नमक की निर्मम हत्या…
पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई  को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*

SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*  बिहार में राजस्वकर्मियों की 9 मार्च से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है. बिहार राजस्व…
SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*
शिवहर समाचार

*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*

*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*  बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ…
*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*

SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*शिवहर में बुधवार शाम आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी…
SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*
शिवहर समाचार

SHEOHAR: *बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे दरिंदे* कोर्ट ने सुनाई सजा.

*सात दिनों तक दरिंदगी का शिकार हुई थी चौदह वर्षीय मासूम, आठ साल बाद कोर्ट ने दोषियों को दी कड़ी सजा**बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे…
SHEOHAR: *बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे दरिंदे* कोर्ट ने सुनाई सजा.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*​श्यामपुर भटहाँ (शिवहर): शिवहर जिले के श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में आज एक दर्दनाक…
SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति शिवहर: मजदूर दिवस के अवसर पर शिवहर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने स्वच्छता…
SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति
शिवहर समाचार