SHEOHAR; उत्पाद विभाग की छापेमारी में सेवन के आरोप में 4 गिरफ्तार,
*शिवहर* जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्शन में है। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग, शिवहर द्वारा शनिवार रात्रि को जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी एवं छापामारी अभियान चलाया गया।
*चार लोगों की गिरफ्तारी*
सघन छापामारी के क्रम में चार अभियुक्तों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई विधिपूर्ण तरीके से की जा रही है।
*आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग, शिवहर वर्तमान एवं भविष्य में भी शराब बेचने वाले, परिवहन करने वाले एवं शराब सेवन करने वालों पर सख्ती से विधिवत कार्रवाई करेगा।
जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों और सेवन करने वालों में हड़कंप है।