SHEOHAR ; रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Updated on 27-02-2026
SHEOHAR ;  रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन 

में ले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से 27 फरवरी 2026 को श्री नवाब माडल उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवहर में एक दिवसीय रोजगार–सह–मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा जिलाधिकारी शिवहर के मार्गदर्शन में कराया गया || 

कार्यक्रम की शुरूआत पूर्वाह्न 10:00 बजे हुई तथा ये मेला  अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित रहा। इस मेले में कुल 22 नियोजक कंपनियाँ भाग ली, जिनके पास निजी क्षेत्रों में रोजगार की प्रचुर सम्भावनाएं उपलब्ध है। प्रमुख कंपनियों में LIC India, Blinkit, Chaitanya Microfinance, Pratham Training Centre, SBI Life, SIS Limited, Fusion Microfinance सहित अन्य प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय कंपनियाँ शामिल हुईं। ये कंपनियाँ उत्पादन, लॉजिस्टिक्स, सेल्स, सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी।

मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। 
इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में जिलाधिकारी महोदया द्वारा मेले में भाग लिए सभी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई एवं 22 महिलाओं को जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्व रोजगार को बढ़ावा देने हेतु टूल किट योजना द्वारा सिलाई मशीन भी प्रदान की गई..
साथ ही साथ BOB RSETI द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कुल 20 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया..
सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित 11 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया..
 चयन की प्रक्रिया कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू अथवा लिखित परीक्षा के माध्यम से की गई।
रोजगार मेले में जिले से कुल 450 अभ्यर्थियों ने अपना biodata जमा किया जिसमें नियोक्ताओं द्वारा 205 अभ्यर्थियों को Shortlisted किया गया. जिनका चयन प्रक्रिया जल्द ही पूरा किया जाएगा. 

मेले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 06222-450908 पर संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार अवसरों के अतिरिक्त, मेले में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एनसीएस (राष्ट्रीय करियर सेवा) पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया, ताकि युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।

जिलाधिकारी शिवहर के निर्देशन में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं युवाओं के लिए पूर्णतः सुविधाजनक हो।  जिला प्रशासन, शिवहर का उद्देश्य है कि जिले के युवाओं को  रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*

*“मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”**शिवहर के बसहिया राम गांव की महिलाओं की नम आँखों से अपील_*शिवहर जिले के मथुरापुर-कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की…
मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*
शिवहर समाचार

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर**शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर…
*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
शिवहर समाचार

नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*

*नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान**शिवहर*  वैशाली निवासी तथा सिवान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहने वाले मनीष कुमार को शिवहर का कार्यपालक…
नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*
शिवहर समाचार

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार,…
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिवहर समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*

*बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा…
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली  बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*भगवान शिव की सुन्दर नगरी कहे जाने वाले शिवहर…
SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*

SHEOHAR; सांसद और विधायक शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*-रंगो का त्यौहार होली पर्व पर शिवहर में सांसद एवं विधायक के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम…
SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार**घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत…
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को…
SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*
शिवहर समाचार